आस्थाउत्तरकाशीउत्तराखंडमेलेयमुनोत्री धामलोक संस्कृतिसमेश्वर महाराजसांस्कृतिक

यमुनोत्री धाम: समेश्वर महाराज के अषाढ़ मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बाडिया में जुटी भारी भीड़

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

​यमुनोत्री,uttarkashi: यमुनोत्री धाम क्षेत्र के गीट्ठपट्टी के 12 गांवों के आराध्य देव, हिमालय के अधिपति समेश्वर महाराज का पावन अषाढ़ मेला इन दिनों पूरे क्षेत्र में बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को अटल आदर्श ग्राम पंचायत बाडिया में मेले का भव्य आयोजन किया गया, जहां भगवान समेश्वर महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

 

अषाढ़ मेले के दौरान पूरा बाडिया गांव देवभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों—ढोल, दमाऊ और रणसिंघे की दिव्य ध्वनि के बीच देव-डोली की विशेष पूजा-अर्चना की गई। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं और स्थानीय लोगों ने देव-डोली के सम्मुख प्रार्थना कर शीश नवाया। मुख्य पुजारी द्वारा निष्ठा के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया गया और देव-डोली पर पुष्प वर्षा कर समेश्वर महाराज का आह्वान किया गया। खूबसूरत और धुंध भरे मौसम के बीच इस धार्मिक उत्सव ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

​स्थानीय मुख्य पुजारी और समिति के सदस्यों ने बताया कि यह पावन यात्रा गीट्ठपट्टी के विभिन्न गांवों दुर्बिल, कोठार, बाडिया आदि गांव से होते हुए पूरे 12 गांवों की इस ऐतिहासिक ‘मुलक्या यात्रा’ का भव्य समापन आगामी 17 जुलाई को खरसाली (खुशीमठ) में होगा।

​इस पावन अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, समाजसेवी महाबीर पंवार ‘माही’, मुख्य पुजारी संतोष उनियाल, रामलाल उनियाल, समेश्वर देवता समिति के सक्रिय सदस्य विपिन पंवार, चैन सिंह, संतोष, राकेश आदि मौजूद थे।

क्षेत्र और देश की खुशहाली की कामना

मुख्य पुजारी ने भगवान समेश्वर महाराज से संपूर्ण गीट्ठपट्टी क्षेत्र, उत्तराखंड राज्य और पूरे देश की सुख, समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। स्थानीय लोगों का मानना है कि समेश्वर महाराज की कृपा से क्षेत्र में आपदाओं से रक्षा होती है और खुशहाली का वास होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button