आंगनबाड़ीउत्तरकाशीउत्तराखंडतीलू रौतेली पुरस्कारदेहरादूनपुरूस्कारबाल विकास

तीलू रौतेली पुरस्कार 2026: रवांई घाटी की श्वेता बधानी समेत 13 महिलाएं होंगी सम्मानित, रवांई में खुशी की लहर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

Dehradun: उत्तराखंड सरकार द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित ‘तीलू रौतेली पुरस्कार’ के लिए इस वर्ष प्रदेश की 13 उत्कृष्ट महिलाओं का चयन किया गया है। उत्तरकाशी जिले की रवांई घाटी की श्वेता बधानी को सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए इस सम्मान से नवाजा जाएगा।

​पुरस्कार वितरण समारोह 8 अगस्त को देहरादून स्थित हरिद्वार बाईपास मार्ग के संस्कृति विभाग सभागार में आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चयनित वीरांगनाओं को सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर 35 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।

पुरस्कार से जुड़ी मुख्य जानकारी:

• ​स्थापना व उद्देश्य: राज्य की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर महिला सशक्तिकरण, खेल, समाज सेवा, साहित्य, पर्यावरण और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को वर्ष 2006 से यह पुरस्कार दिया जा रहा है।

• ​कड़ी चयन प्रक्रिया: इस वर्ष तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए प्रदेशभर से कुल 217 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से गहन समीक्षा के बाद 13 विजेताओं का चयन किया गया।

• ​आंगनबाड़ी पुरस्कार: राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए प्राप्त 220 आवेदनों में से 35 कार्यकर्ताओं को चुना गया है।

तीलू रौतेली पुरस्कार 2024 की विजेता सूची:

-उत्तरकाशी की श्वेता बधानी (स्वतंत्री) को सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए

-अल्मोड़ा की पुष्पा फर्त्याल को संस्कृति एवं कला के क्षेत्र में

-बागेश्वर की दया दानू को समाज सेवा

-चमोली की नंदा सती को संगीत

-चंपावत की रितिका बगोली को पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा

-देहरादून की नीतू रानी को शिक्षा

-हरिद्वार की वैशाली शर्मा को समाज सेवा

-नैनीताल की लतिका को खेल  क्षेत्र में

-पौड़ी गढ़वाल की प्रियंका पत थपलियाल को खेल समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में

-पिथौरागढ़ की कलावती देवी को सामाजिक कार्य

-रुद्रप्रयाग की दुर्गा देवी को समाज सेवा

-टिहरी गढ़वाल की सरिता  कोठियाल को सामाजिक क्षेत्र

-उधम सिंह नगर की पुष्पा देवी को दिव्यांग खेल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button