उत्तरकाशीउत्तराखंडकांग्रेस पार्टीजनसभाराजनीति

कांग्रेस का ‘परिवर्तन संकल्प कार्यक्रम’: कल पुरोला में कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व करेंगे एक विशाल जनसभा को संबोधित, जनसभा की तैयारियां पूरी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

पुरोला, uttarkashi : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे ‘परिवर्तन संकल्प कार्यक्रम’ के तहत कल सोमवार पुरोला में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। इस रैली के जरिए कांग्रेस क्षेत्र में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है, जिसके लिए कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

जिला कांग्रेस कमेटी पुरोला (यमुना घाटी) के अध्यक्ष दिनेश चौहान के अनुसार, इस विशाल जनसभा को मुख्य रूप से उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी एवं प्रतापनगर विधानसभा के विधायक बिक्रम सिंह नेगी संबोधित करेंगे। जनसभा के माध्यम से कांग्रेस नेतृत्व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ और उत्तराखंड में बड़े राजनीतिक परिवर्तन के लिए जनता से संवाद स्थापित करेंगे।

9 दिवसीय संयुक्त भ्रमण कार्यक्रम का शंखनाद:

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का यह उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन को धार देने के लिए एक व्यापक ’09 दिवसीय संयुक्त भ्रमण कार्यक्रम’ है। इस महाअभियान की शुरुआत कल 29 जून को पुरोला से होने जा रही है।

तय कार्यक्रम के मुताबिक:

प्रातः 11:00 बजे: विधानसभा पुरोला में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित मुख्य ‘परिवर्तन संकल्प कार्यक्रम’ में शीर्ष नेता जनता और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

यह परिवर्तन संकल्प यात्रा यमुनोत्री (30 जून), गंगोत्री (01 जुलाई), प्रतापनगर (02 जुलाई), घनसाली (03 जुलाई), टिहरी (04 जुलाई), नरेंद्रनगर (05 जुलाई), देवप्रयाग (06 जुलाई) और धनोल्टी के थत्यूड़ (08 जुलाई) तक निरंतर जारी रहेगी।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश चौहान ने क्षेत्र के समस्त कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों और समस्त जनता से इस जनसभा में भारी से भारी संख्या में पहुंचने का अनुरोध किया है ताकि परिवर्तन के इस संकल्प को धरातल पर मजबूत किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button