उत्तराखंडकेतन हत्याकांडपुलिसराजनीतिहरिद्वार

पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद और उमेश कुमार को रोका, केतन हत्याकांड को लेकर टिहरी कूच के दौरान भारी नोकझोंक

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

हरिद्वार : टिहरी के बहुचर्चित केतन हत्याकांड को लेकर रविवार को हरिद्वार में राजनीतिक सरगर्मी अचानक तेज हो गई। आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद तथा खानपुर के विधायक उमेश कुमार जब अपने भारी समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ नई टिहरी के लिए निकले, तो पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस और नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

शंकराचार्य चौक पर भारी पुलिस बल तैनात

प्रशासन को इस आंदोलन और कूच की जानकारी पहले से ही मिल चुकी थी। एहतियात के तौर पर हरिद्वार के शंकराचार्य चौक पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था। जैसे ही चंद्रशेखर आजाद और उमेश कुमार का काफिला वहां पहुंचा, पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।

पैदल आगे बढ़ने की कोशिश से बढ़ा तनाव

पुलिस द्वारा काफिले को रोके जाने के बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई। दोनों नेताओं ने अपनी गाड़ियों को वहीं छोड़ दिया और समर्थकों के साथ पैदल ही आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। कार्यकर्ताओं के जोश और पुलिस की घेराबंदी के कारण मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चंद्रशेखर आजाद और उमेश कुमार पीड़ित परिवार से मुलाकात करने  टिहरी के देवल गांव जा रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button