उत्तरकाशीउत्तराखंडएयर एम्बुलेंस

तहसील मोरी में पेड़ से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, जिला प्रशासन ने एयर एम्बुलेंस से भेजा देहरादून

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

​मोरी,uttarkashi: तहसील मोरी क्षेत्र के हल्टाड़ी गांव में पेड़ से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते घायल को एयर एम्बुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर दून अस्पताल, देहरादून भेजा गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।

​मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को ग्राम हल्टाड़ी निवासी चंद्र मोहन (40 वर्ष), पुत्र जयपाल सिंह, पेड़ से अचानक नीचे गिर गए। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।

त्वरित कार्रवाई से मिली राहत

​चिकित्सकों ने घायल युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत हायर सेंटर, देहरादून रेफर करने की सलाह दी। परिजनों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए जिला प्रशासन से एयर एम्बुलेंस/हेलीकॉप्टर की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई।

​परिजनों की मांग पर जिला प्रशासन ने बिना किसी देरी के त्वरित कार्रवाई की और संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर तत्काल एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था कराई।

इसके बाद घायल चंद्र मोहन को एयर एम्बुलेंस के जरिए सुरक्षित दून अस्पताल, देहरादून पहुँचाया गया। परिजनों ने उत्तरकाशी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की इस त्वरित सहायता व तत्परता के लिए आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button