Featuredउत्तरकाशीउत्तराखंडकांग्रेस पार्टीराजनीति

​यमुना घाटी में कांग्रेस संगठन ने की ब्लॉक एवं नगर अध्यक्षों की नियुक्ति : धीरेंद्र सिंह नेगी पुनः बने पुरोला ब्लॉक अध्यक्ष

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

पुरोला/बड़कोट | उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन विस्तार के तहत यमुना घाटी के विभिन्न ब्लॉकों और नगर इकाइयों में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। इन नियुक्तियों से स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। जिला कांग्रेस कमेटी पुरोला (यमुना घाटी) के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में कमान सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

​इन पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

• ​पुरोला: धीरेन्द्र सिंह नेगी (ब्लॉक अध्यक्ष)

• ​नौगांव: चंद्रमोहन पंवार (ब्लॉक अध्यक्ष)

• ​मोरी: अनिल रांगड़ (ब्लॉक अध्यक्ष)

• ​बड़कोट: पवन पंवार (ब्लॉक अध्यक्ष)

• ​नगर कांग्रेस बड़कोट: ऋषब कुमार (नगर अध्यक्ष)

​शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

​नवनियुक्त अध्यक्षों की घोषणा के बाद क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं समस्त शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।

​संगठन की मजबूती पर जोर

​कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन नियुक्तियों से यमुना घाटी में कांग्रेस संगठन को धरातल पर नई ऊर्जा मिलेगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button