आपदा प्रबन्धनउत्तरकाशीउत्तराखंडचारधाम यात्राचिकित्सालयदेश-विदेशधर्म कर्मपुलिसहादसा

यमुनोत्री हाईवे पर खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक, पुलिस और SDRF ने सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

​यमुनोत्री धाम, uttarkashi: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी के समीप मंगलवार रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। वाहन रोककर नीचे उतरे एक टेम्पो ट्रैवलर चालक का पैर फिसलने से वह अनियंत्रित होकर करीब 40 से 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और SDRF की टीम ने त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाकर चालक को खाई से सकुशल बाहर निकाल लिया। घायल चालक को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

शौचालय के लिए रुका था चालक

घटना 15 सितंबर की रात लगभग 9:00 बजे की है। स्थानीय नागरिकों द्वारा सूचना दी गई कि स्यानाचट्टी के पास एक टेम्पो ट्रैवलर चालक शौचालय के लिए वाहन से नीचे उतरा था। इसी दौरान अंधेरे और पहाड़ी ढलान पर अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे 40-50 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

पुलिस व SDRF का त्वरित संयुक्त ऑपरेशन

हादसे की खबर मिलते ही स्यानाचट्टी और रानाचट्टी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। इसके साथ ही SDRF और 108 एम्बुलेंस सेवा को अलर्ट किया गया। SDRF के जवानों ने बिना समय गंवाए गहरी खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने घायल चालक को खाई से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौके पर मौजूद 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उसे तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र रानाचट्टी भिजवाया गया।

यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य भेजा गया

टेम्पो ट्रैवलर में कुल 8 यात्री सवार थे। पुलिस प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए तत्परता दिखाई और उन्हें अन्य वाहन की व्यवस्था कर सुरक्षित जानकीचट्टी रवाना कर दिया, जबकि दो अन्य व्यक्ति स्यानाचट्टी में ही रुके हुए हैं। समय पर मिले रेस्क्यू और राहत कार्य से एक बड़ा हादसा गंभीर रूप लेने से बच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button