उत्तराखंडजंतर-मंतर प्रोटेस्टनई दिल्लीपुलिस

उत्तराखंड पुलिस का जवान पहुंचा जंतर-मंतर, प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के विरोध में जवान ने दिया इस्तीफा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

​नई दिल्ली, जंतर-मंतर: देश भर में प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही धांधली, पर्चा (पेपर) लीक और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के मुद्दों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार छात्रों का आंदोलन जारी है। इस विरोध प्रदर्शन के मंच से एक अभूतपूर्व घटनाक्रम देखने को मिला, जब उत्तराखंड पुलिस के एक सिपाही ने छात्रों के समर्थन में अपनी पुलिस की नौकरी से इस्तीफे की घोषणा कर दी।

मंच से दिया भावुक भाषण

​जंतर-मंतर के मंच पर वर्दी पहनकर पहुंचे सिपाही ने माइक संभालते हुए उत्तराखंड में पटवारी भर्ती परीक्षा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटनाओं पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होने कहा कि हमारे उत्तराखंड में परचून की दुकानों पर पटवारी के पेपर मिलते हैं उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने कहा था क्रांति विचारों से आती है और विचार कभी मरते नहीं।”

सरकारी नौकरी छोड़ने का किया ऐलान

​उन्होंने कहा कि जब युवाओं का हक छीना जाता है और उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर किया जाता है, तो शांत बैठना संभव नहीं है। उन्होंने मंच पर ही अपना इस्तीफा अभिजीत दीपके को सौंपते हुए कहा कि उत्तराखंड पुलिस का कांस्टेबल शेर सिंह अपनी नौकरी से इस्तीफा देता है। अब हम आज के बाद भगत सिंह बनेंगे और अपने हक की लड़ाई खुद लड़ेंगे।”

भगत सिंह के विचारों का जिक्र करते हुए उन्होंने मंच पर मौजूद छात्र प्रतिनिधियों के सामने ऐलान किया कि वह अब पूरी तरह से युवाओं के हक और सिस्टम में सुधार की इस लड़ाई में शामिल होंगे। जंतर-मंतर पर मौजूद युवाओं ने तालियों और नारों के साथ उनके इस कदम का स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button