उत्तरकाशीउत्तराखंडकौशल विकासदेहरादूनरोजगार

उत्तराखण्ड की बेटियों को जापान में रोजगार का सुनहरा मौका, 1 लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

​uttarkashi: उत्तराखण्ड की युवतियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करियर संवारने का शानदार अवसर सामने आया है। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, उत्तराखण्ड के अंतर्गत संचालित ‘मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना’ के तहत महिलाओं के लिए जापान में रोजगार के नए द्वार खुले हैं।

​जिला सेवायोजन अधिकारी उत्तरकाशी विनायक श्रीवास्तव ने बताया कि इस योजना के माध्यम से जापान में एल्डरली केयर गिविंग (Elderly Caregiving) सेक्टर में महिला अभ्यर्थियों की भर्ती की जा रही है। चयनित युवतियों को प्रतिमाह ₹80,000 से लेकर ₹1,00,000 (1 लाख रुपये) तक का आकर्षक वेतन दिया जाएगा।

पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

• ​पात्रता: केवल महिला अभ्यर्थी (फ्रेशर या अनुभवी दोनों पात्र)।

​आयु सीमा: 20 से 27 वर्ष।

• ​आवेदन का माध्यम: इच्छुक युवतियां आधिकारिक पोर्टल www.celebrationofskillsuk.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकती हैं।

​हेल्पलाइन नंबर: विस्तृत जानकारी व सहायता के लिए 8755597550 अथवा टोल-फ्री नंबर 18008902414 पर संपर्क किया जा सकता है।

विभाग के अनुसार, इस योजना के जरिए अब तक राज्य की 47 युवतियां सफलतापूर्वक जापान जाकर कार्य कर रही हैं। योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की अधिक से अधिक योग्य महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कौशल विकास और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button