उत्तरकाशीउत्तराखंडदुर्घटना

​उत्तरकाशी: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा, गंगनानी के पास गहरी खाई में गिरी कार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

​uttarkashi: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गंगनानी के समीप एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

​घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मामले का संज्ञान लिया। उनके सख्त निर्देशों के बाद सभी संबंधित राहत एवं बचाव टीमों को बिना समय गंवाए तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।

​वर्तमान में दुर्घटनास्थल पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मौके पर एसडीआरएफ (SDRF), स्थानीय पुलिस, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं। कार गहरी खाई में गिरने के कारण रेस्क्यू टीमों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें एम्बुलेंस और आवश्यक जीवन रक्षक उपकरणों (Life Saving Equipment) के साथ मौके पर मुस्तैद हैं। इसके साथ ही, हादसे की सूचना मिलते ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भटवाड़ी को हाई अलर्ट पर रखा गया है, ताकि घायलों को अस्पताल पहुंचते ही तुरंत बेहतर इलाज मिल सके।

​फिलहाल, कार में कितने लोग सवार थे और दुर्घटना के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

घायलों को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस में प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।

​(पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें…)

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button