अफीम की खेतीउत्तरकाशीउत्तराखंडक्राइमपुलिसराजस्व विभाग

​मोरी में अवैध अफीम की खेती पर प्रशासन का कड़ा प्रहार : 31 भू-स्वामियों पर मुकदमा दर्ज

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

मोरीUTTARKASHI : नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मोरी क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्रशासन ने न केवल भारी मात्रा में उगाई गई अफीम की फसल को नष्ट किया, बल्कि इस अवैध धंधे में शामिल 31 लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) भी दर्ज की है।

​पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम ने मोरी के सुदूरवर्ती ग्राम पैन्सर (कनुरा तोक मार्ग) में औचक छापेमारी की। अभियान के दौरान लगभग 75 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से लहलहा रही अफीम/पोस्त की खेती पाई गई। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरी फसल को उखाड़कर नष्ट कर दिया। साक्ष्य के तौर पर मौके से पोस्त और डंठल के सैंपल एकत्र किए गए हैं।

पुलिस/राजस्व टीम:

तहसीलदार मोरी, सरदार सिंह चौहान

थानाध्यक्ष मोरी, दीपक रावत

कानूनगो, अनिल असवाल

राजस्व उपनिरीक्षक, संजय चौहान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button