उत्तरकाशीउत्तराखंडव्यापार मंडलसंगठनसम्मेलनसामाजिक

जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक : सम्पूर्ण यमुना घाटी में फड़,फेरी पर प्रतिबंध, व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर व्यापारी का परिचय पत्र चस्पा करना अनिवार्य 

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

पुरोला uttarkashi : जिला उद्योग व्यापार मंडल यमुना घाटी की बैठक में व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर व्यापारी का परिचय पत्र चस्पा करने सहित सम्पूर्ण यमुना घाटी में फड़, फेरी पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। फड़, फेरी प्रतिबंधित संबंधित बोर्ड भी सभी नगर इकायों में लगाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

जिला उद्योग व्यापार मंडल यमुना घाटी के अध्यक्ष कबूल सिंह पंवार की अध्यक्षता में आयोजित यमुना घाटी के सभी नगर इकाइयों के पदाधिकारियों की बैठक में व्यापारियों ने सम्पूर्ण यमुना घाटी में फड़, फेरी पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लेते हुए पुलिस, प्रशासन से सहयोग की अपील की गई। व्यापारियों ने कहा कि फड़, फेरी करने की आड़ में क्षेत्र में क्राइम बढ़ रहा है जिससे प्रतिबंधित किया जाना जरूरी है। बैठक में सभी नगर इकाइयों में फड़, फेरी प्रतिबंधित संबंधित बोर्ड लगाने का निर्णय भी लिया गया।

बैठक में संगठन को मज़बूत बनाने पर जोर देते हुए सभी नगर इकाई के अध्यक्ष व महामंत्रियों से पंजीकरण करवाते समय प्रतिष्ठान खोलने वाले व्यापारी को संगठन का प्रमाण पत्र जारी करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर इकाई के अध्यक्ष व महामंत्री पद हेतु वहीं व्यापारी उम्मीदवार होगा जो गत पांच वर्ष से संगठन का सदस्य है।

बैठक में सरकार से व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन करने, आपदा में व्यापारी को भी राहत का पात्र बनाने, सरकारी योजनाओं में सभी व्यापारियों के उचित विस्थापन की व्यवस्था करने, सब्सिडी युक्त ऋण देने सहित कई प्रस्ताव पारित किए गए।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र असवाल, संगठन मंत्री तिलक रमोला, जिला महामंत्री सुरेन्द्र रावत, सयुंक्त मंत्री हरदेव राणा, जिला उपाध्यक्ष जगमोहन नौडियाल, सरदार सिंहरावत, कोषाध्यक्ष अरविन्द खंडूड़ी, बृजमोहन चौहान, जगदीश असवाल, धनवीर सिंह रावत, सोहन गैरोला, अंकित पंवार, सुनील भंडारी, भूपाल गुसांई, दिनेश तोमर, अनुज रांगड, चमन रावत, अनिल कैन्तुरा, प्रताप सिंह कण्डियाल, जयवीर पंवार, राजेश नेगी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button