Educationउत्तरकाशीउत्तराखंडशिक्षा विभाग

अल्मोड़ा: छात्रा की पिटाई करने वाली अतिथि शिक्षिका की सेवाएं समाप्त, जांच में दोषी पाए जाने पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

​अल्मोड़ा: राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) पुभाऊं में कक्षा छह की छात्रा के साथ मारपीट करने के मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जांच समिति द्वारा आरोप सही पाए जाने के बाद आरोपी अतिथि शिक्षिका का अनुबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त कर उन्हें सेवा से हटा दिया गया है।

जांच में सही पाए गए आरोप

घटना के अनुसार, विद्यालय में तैनात एक अतिथि शिक्षिका द्वारा कक्षा छह की छात्रा की बेरहमी से पिटाई की गई थी। इस पर छात्रा के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताते हुए प्रशासन से शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए लमगड़ा की खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट और धौलादेवी के उप खंड शिक्षा अधिकारी की दो सदस्यीय जांच समिति गठित की गई। समिति ने विस्तृत जांच के बाद अपनी रिपोर्ट में शिक्षिका पर लगे आरोपों को सही पाया और सेवा समाप्ति की संस्तुति की।

डीएम ने खुद विद्यालय पहुंचकर सुनी बात

मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह भी निरीक्षण के लिए राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊं पहुंचे। उन्होंने वहां उपस्थित परिजनों की शिकायतें सुनीं और स्कूल के अन्य छात्र-छात्राओं से भी सीधे बातचीत कर वस्तुस्थिति जानी। जांच समिति की रिपोर्ट और घटना की पुष्टि के बाद प्रशासन ने आरोपी शिक्षिका का अनुबंध रद्द कर दिया।

“विद्यालयों में अनुशासन के नाम पर छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट या किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई पूरी तरह अस्वीकार्य है। बच्चों में अनुशासन बनाए रखने के लिए काउंसलिंग, संवाद और सकारात्मक तरीकों का प्रयोग किया जाए। जरूरत पड़ने पर अभिभावकों से बातचीत कर समाधान निकालें।”=अंशुल सिंह, जिलाधिकारी, अल्मोड़ा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button