उत्तरकाशीउत्तराखंडनगर निकायशपथसभासद

पुरोला नगर पालिका में भाजपा के नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का लिया संकल्प

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

​पुरोला uttarkashi: नगर पालिका परिषद पुरोला के सभागार में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी से नव-नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान एसडीएम मुकेश चंद रमोला ने नामित सभासद देवेन्द्र चमियाल, बृजमोहन चौहान और ओमप्रकाश नौडियाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

​शपथ ग्रहण के उपरांत नव-नामित सभासदों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लेते हुए नगर के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को अपनी शीर्ष प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में सफाई, सुचारू पेयजल आपूर्ति, सड़क सुधार और स्ट्रीट लाइट (प्रकाश व्यवस्था) जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया जाएगा।

​कार्यक्रम में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्यारे लाल हिमानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन नौटियाल और मंडल अध्यक्ष रामचंद्र पंवार, राजेश भंडारी, लोकेश नौटियाल, विजय रावत, विजयपाल रावत ने सभी नामित सभासदों को शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि नगर के समग्र विकास और जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

​समारोह के समापन पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सभी सभासदों और स्थानीय नागरिकों ने नव-नामित सभासदों का फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button