विकासखंड मोरी के ग्राम फिताड़ी में हेलीपैड निर्माण के लिए ₹1.07 करोड़ मंजूर, प्रदेशभर के विकास कार्यों को मिली ₹17.38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों और विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए ₹17.38 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इसमें उत्तरकाशी जनपद के पुरोला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड मोरी के ग्राम फिताड़ी में हेलीपैड निर्माण के लिए ₹107.98 लाख (₹1.07 करोड़) की स्वीकृति भी शामिल है।
मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत की गई अन्य प्रमुख योजनाएं निम्नलिखित हैं:
सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण:
किच्छा (ऊधमसिंह नगर): पं. गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर की अवशेष सड़कों के सुधार हेतु ₹422.11 लाख।
पिरान कलियर (हरिद्वार): सीसी मार्ग एवं इंटरलॉकिंग रोड निर्माण हेतु ₹249.32 लाख (प्रथम किश्त ₹161.20 लाख जारी)।
गदरपुर (ऊधमसिंह नगर): गणेशपुर से लंकुरा बाजावाला होते हुए रमपुरकाजी तक मार्ग सुदृढ़ीकरण हेतु ₹242.38 लाख।
डीडीहाट (पिथौरागढ़): थल-सत्सिलिंग मोटर मार्ग (राजमार्ग-60) के उच्चीकरण हेतु ₹111.92 लाख।
डोईवाला (देहरादून): थानों रेंज अंतर्गत जॉलीग्रांट सैंज चौकी से जुड्डी गांव होते हुए कालूवाला सड़क निर्माण हेतु ₹98.75 लाख (प्रथम किश्त ₹59.25 लाख जारी)।
मसूरी (देहरादून): वार्ड संख्या-9 आर्यनगर की आंतरिक सड़कों, नालियों एवं सुरक्षात्मक कार्यों हेतु ₹56.76 लाख।
चम्पावत: ग्राम पंचायत कठाड़ कमेला के मुख्य मार्गों पर सीसी व इंटरलॉकिंग टाइल्स हेतु ₹55.16 लाख।
मंदिर एवं मेला स्थल सौंदर्यीकरण:
चम्पावत: ग्राम पंचायत ढकना बडोला में श्री ऐड़ी ब्यानधुरा भूमिया मेला स्थल के सौंदर्यीकरण हेतु ₹109.88 लाख।
टिहरी: नई टिहरी के बौराड़ी स्थित नवदुर्गा मंदिर की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण हेतु ₹100 लाख (प्रथम किश्त ₹60 लाख जारी)।
कर्णप्रयाग (चमोली): दानवीर कर्ण मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु ₹99.71 लाख (प्रथम किश्त ₹59.82 लाख जारी)।
डीडीहाट (पिथौरागढ़): रसैपाटा में पौराणिक भगवती मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु ₹59.57 लाख।
केदारनाथ (रुद्रप्रयाग): सिल्ला बामण गांव स्थित साणेश्वर मंदिर, सिद्धपीठ आशुतोष महादेव, तुंगेश्वर महादेव मंदिर फलासी व महड़ महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु ₹49.94 लाख।
अन्य विकास कार्य:
धर्मपुर (देहरादून): कारगी चौक में जाट भवन निर्माण हेतु अवशेष धनराशि ₹125 लाख।
चम्पावत: मंच-लेठी-बमनगांव-तारकुली-आवंडा से विकासखंड ताकुला के भेसड़गांव-चौड़ा-फल्याटी-बनौड़ा सिंचाई गूल निर्माण हेतु ₹95.01 लाख (प्रथम किश्त ₹57 लाख जारी)।




