उत्तराखंडदुर्घटनापौड़ी

पौड़ी में भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी इको वैन, 7 महिलाओं समेत 8 की मौत

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

​पौड़ी गढ़वाल: जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शनिवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक इको वैन अनियंत्रित होकर करीब 300 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में वाहन चालक और सात महिलाओं समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सभी मृतक महिलाएं भंगलवाड़ गांव की निवासी थीं और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई थीं।

​कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, भंगलवाड़ गांव की महिलाएं शनिवार को सिद्धखाल बाजार में स्वयं सहायता समूह की बैठक और अन्य जरूरी काम निपटाने गई थीं। काम पूरा करने के बाद सभी एक ही इको वैन में सवार होकर वापस अपने गांव भंगलवाड़ लौट रही थीं। वैन में चालक समेत कुल 13 लोग सवार थे। रास्ते में कलवाड़ी के पास अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वैन सीधे गहरी खाई में जा गिरी।

​रेस्क्यू ऑपरेशन और घायलों का उपचार

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रिखणीखाल पुलिस, राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। एसडीएम लैंसडौन शालिनी मौर्य और एएसपी मनोज ठाकुर ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया।

​स्थानीय लोगों की मदद से खाई से सात शवों (चालक समेत) और छह घायलों को बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल पहुंचाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान एक और महिला ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या आठ हो गई। गंभीर रूप से घायल शकुंतला देवी और एक अन्य घायल को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

​प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

इस भीषण दुर्घटना पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

​प्रधानमंत्री राहत कोष से सहायता: प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button