पुरोला पालिकाध्यक्ष ने गिनाईं एक साल की उपलब्धियां : कहा “विकास की राह पर बढ़ते कदम, खुशहाल पुरोला बनाना हमारा संकल्प”

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
पुरोलाUTTARKASHI: नवगठित नगर पालिका परिषद पुरोला का एक साल का कार्यकाल होने पर यहां आयोजित “एक साल बेमिसाल” कार्यक्रम में पालिका के कार्यों, उपलब्धियों को जनता के सामने रखा गया।

पालिकाध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने इस अवसर पर पालिक पार्षदों के साथ “एक साल बेमिसाल पुस्तिका” का विमोचन भी किया। उन्होंने एक साल की उपलब्धिया गिनाते हुए कहा कि पालिका के विकास के लिए हम सभी मिलकर प्रयास करेंगे।
पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने कहा कि पालिका परिषद के एक साल के कार्यकाल में किए गए कार्यों पर “एक साल बेमिसाल” की थीम पर श्वेतपत्र जारी किया गया है। उन्होंने अपने एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए कहा कि नगर पालिका ने सेवा, विकास और विश्वास’ के मंत्र पर काम करते हुए पुरोला को आधुनिक, स्वच्छ और नागरिक-अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पालिका के मुख्य मार्गों और आंतरिक गलियों के सुदृढ़ीकरण और टायलीकरण को प्राथमिकता दी गई, मुख्य चौराहों और अंधेरे वाले क्षेत्रों में एलईडी लाइटों की स्थापना की गई एवं डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन: कचरा प्रबंधन को आधुनिक बनाना और शहर को डस्टबिन-मुक्त बनाने की दिशा में कार्य किए गए।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि “विकास की राह पर बढ़ते कदम, खुशहाल पुरोला बनाना हमारा संकल्प है।
बिहारी लाल ने भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आने वाले समय में पार्किंग समस्या का समाधान करना उनकी शीर्ष प्राथमिकता रहेगी।
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि खेल मैदान पुरोला में रवांई बसन्तोत्सव एवं विकास मेले का आयोजन किया गया है। मेले में ट्रेड फेयर,मनोरंजन फेयर का आयोजन भी किया गया है। उन्होंन बताया कि मेले में 12 फरवरी से 15 फरवरी तक चार दिवसीय बाजार की जातर ” का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ किया जाएगा। जातर का उद्घाटन क्षेत्र के इष्टदेव राजा रघुनाथ ओडारु-जखंडी, मटिया महासू की देव डोलियों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मेले में प्रतिभाग करने की अपील भी की।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी प्रदीप दयाल, पार्षद मनोज हिमानी, अनुराधा गुसांई, पूनम नेगी, करूणा बिष्ट, अंकित चौहान, रितेश गोदियाल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र नेगी, भूपाल गुसांई आदि मौजूद थे।



