उत्तरकाशीउत्तराखंडकांग्रेस पार्टीनीट परीक्षाप्रदर्शनभ्रष्टाचारमंहगाईराजनीति

पुरोला में कांग्रेस का हल्लाबोल: बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और नीट पेपर लीक के खिलाफ फूंका भाजपा सरकार का पुतला

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

​पुरोलाUTTARKASHI: केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ देशव्यापी आक्रोश के बीच आज विकास खंड पुरोला में कांग्रेस पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

​कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, ,बेरोजगारी और हाल ही में सामने आए नीट पेपर लीक मामले को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और महंगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

​इस विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह नेगी के साथ नगर अध्यक्ष कविंद्र असवाल, यमुना घाटी ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जगबीर सिंह रावत, राजेंद्र सिंह नेगी, प्रशांत नेगी, नरेश चौहान, राम लाल, हरीश वर्मा, बासु रावत और शिशपाल शर्मा मुख्य रूप से शामिल रहे।

​महिलाओं ने भी इस प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की, जिनमें महिला ब्लॉक अध्यक्ष सुलोचना देवी, राजुली बत्रा और परमेश्वरी देवी प्रमुख थीं। इनके अलावा गब्बर सिंह नेगी, शांति लाल, घनश्याम गोदियाल, वीरेंद्र प्रसाद नौटियाल, मुकेश कुमार और मनमोहन सिंह राणा सहित कई अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनता से जुड़े इन संवेदनशील मुद्दों पर जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button