Featuredउत्तरकाशीउत्तराखंडकानून व्यवस्थाकार्रवाईक्राइमचारधाम यात्रापुलिस

​चारधाम यात्रा अलर्ट : नशे में बस चला रहा ड्राइवर गिरफ्तार, हरिद्वार से यमुनोत्री जा रही बस सीज

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

Uttarkashi : चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित और सुगम बनाने के दावों के बीच उत्तरकाशी पुलिस ने आज एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। यमुनोत्री हाईवे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ऐसे बस चालक को गिरफ्तार किया है, जो नशे की हालत में यात्रियों से भरी बस चला रहा था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस को सीज कर दिया और फंसे हुए यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करवाई।

​चेकिंग के दौरान पकड़ा गया चालक

​मंगलवार को यातायात पुलिस की टीम यमुनोत्री हाईवे पर ओरछा बैण्ड के पास नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हरिद्वार से यमुनोत्री जा रही बस संख्या UK 14PA 7997 को जांच के लिए रोका गया। जब पुलिस ने चालक से पूछताछ की, तो वह पूरी तरह नशे में धुत पाया गया। पहाड़ के संकरे और संवेदनशील रास्तों पर चालक की यह लापरवाही यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी।

​बस में राजस्थान के 28 तीर्थयात्री सवार थे, जो इस घटना के बाद बीच रास्ते में परेशान हो गए। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उत्तरकाशी पुलिस ने तत्काल संबंधित ट्रेवल एजेंसी से संपर्क साधा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद यात्रियों के लिए दूसरे वाहन का प्रबंध किया गया, जिसके बाद सभी श्रद्धालु सुरक्षित रूप से अपनी आगे की यात्रा पर रवाना हो सके।

​पुलिस ने आरोपी चालक को एमवी एक्ट (MV Act) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को सीज कर दिया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button