पुलिस ने करीब 10 लाख के मोबाइल फोन बरामद कर फोन स्वामियों को लौटाए वापस

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
UTTARKASHI: पुलिस की साइबर/SOG की टीम ने करीब 10 लाख की कीमत के 40 खोए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, बरामद मोबाइल फोन को पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी द्वारा फोन स्वामियों को वापस किया गया है। एसपी उत्तरकाशी द्वारा फोन बरामद करने वाली टीम के कार्य की सराहना की गई।

फोन स्वामियों द्वारा अलग-अलग तिथियों में फोन खो जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिए गए थे। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी प्रशान्त कुमार के निकट पर्यवेक्षण तथा एसओजी/साइबर प्रभारी प्रमोद उनियाल के नेतृत्व में उत्तरकाशी पुलिस की साइबर टीम द्वारा मोबाइल फोनों की रिकवरी की गई है।
एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि कई लोगों की थाना/कोतवाली पर मोबाइल गुम होने की शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं, जिनकी रिकवरी के लिए साइबर की टीम को निर्देश दिए गए थे, साइबर टीम द्वारा रिकवर किए गए 40 मोबाइल को उत्तरकाशी पुलिस द्वारा वापस लौटा दिया गया है। वर्तमान परिदृश्य में कई आपराधिक घटनाएं मोबाइल के जरिए हो रही हैं, ऐसे में लोगों का जागरुक होना बहुत जरुरी है, किसी भी व्यक्ति से पुराना मोबाइल खरीदने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें अथवा किसी भरोषेमंद दुकान से ही मोबाइल फोन खरीदें। नया मोबाइल फोन खरीदने पर उसका बिल एवं IMEI NO. अपने पास सुरक्षित रखें।



