उत्तराखंडरुद्रप्रयाग
02 और शव बरामद,13 अभी भी लापता,गौरीकुंड डाट पुलिया भूस्खलन

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
रुद्रप्रयाग। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन के कारण लापता चल रहे 15 लोगों का जिलाधिकारी के निर्देशन मे सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन का अभियान जारी है।

सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान के दौरान 15 लापता चल रहे लोगों में से दो लोगों के शव आज बरामद किए गए हैं जिसमें एक की पहचान चंद्रकामी उम्र-26 वर्ष निवासी नेपाल मूल की निवासी है तथा एक व्यक्ति का शव रामपुर मंदाकिनी के किनारे बरामद हुआ है उसकी शिनाख्त नही हो पाई है।
उन्होंने बताया कि भू-स्खलन की घटना में लापता हुए 23 व्यक्तियों में से अब तक 10 व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शेष 13 लापता व्यक्तियों का रेस्क्यू एवं खोजबीन कार्य जारी है।