
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
Uttarkashi, धरासू यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के स्थान सिलक्यारा के पास एक यात्री वाहन (बस) जो यमुनोत्री से गंगोत्री की ओर आ रहा था आज लगभग 10:00 बजे रोड़ पर पलटने के कारण कुछ लोगों को सामान्य चोटे आई हैं, राहत कार्य किया जा रहा है। सभी लोग सुरक्षित हैं और सभी को वाहन से निकाल लिया गया है।
सिल्क्यारा के निकट एक यात्री वाहन सख्या UK08PA-1482 जो कि यमुनोत्री धाम से गंगोत्री धाम के लिए आ रहे थे, अचानक यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्री वाहन के पलटने की सूचना पर तत्काल 108 एम्बुलेंस, SDRF बड़कोट, पुलिस , NHIDCL एवं स्थानीय लोगों द्वारा सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया। वाहन में लगभग 40 यात्री सवार थे जिनमें से 15 लोगों को हल्की चोटें आई हैं जिन्हे एम्बुलेंस के माध्यम से PHC ब्रह्मखाल भेजा गया है। NHIDCL की मशीनों द्वारा बस को हटा दिया गया है मार्ग यातायात हेतु सुचारू किया गया है। सभी यात्री कर्नाटक के है।