उत्तरकाशीउत्तराखंडकेंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडारसंचालक मंडल

उत्तरकाशी जिला केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार के प्रबंध मंडल का गठन: इंदु रजवार अध्यक्ष व अमित नौडियाल उपाध्यक्ष निर्वाचित

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 
uttarkashi: जिला केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड उत्तरकाशी के प्रबंध कमेटी (निर्वाचित मंडल) के चुनाव संपन्न होने के बाद नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी सूची के अनुसार, डुण्डा क्षेत्र की प्रखर सहकारिता कार्यकर्ता इन्दु रजवार को संस्था का नया अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, पुजेली, पुरोला निवासी अमित नौडियाल को उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
​इस नवनिर्वाचित मंडल में कुल 12 सदस्यों को शामिल किया गया है, जिसमें 11 निर्वाचित संचालक हैं तथा एक सदस्य राज्य सरकार द्वारा नामित किया गया है। इस बार के चुनाव में महिला सशक्तिकरण की एक झलक देखने को मिली है। अध्यक्ष पद पर महिला की ताजपोशी के साथ-साथ पूरी समिति में कुल चार महिला सदस्य शामिल हैं, जो जनपद में सहकारिता क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को प्रमाणित करता है।

नवनिर्वाचित संचालक मंडल
• ​ इन्दु रजवार – अध्यक्ष
•  अमित नौडियाल – उपाध्यक्ष
• ​ विजय सिंह संतारी – संचालक
• ​ जितेन्द्र सिंह पंवार – संचालक
• ​ राजेन्द्र प्रसाद गैरोला – संचालक
• ​ पदमावती – संचालिका
• ​ बबीता चौहान – संचालिका
• ​ हरिश चौहान – संचालक
• ​ गोठियार सिंह – संचालक
• ​ लक्ष्मी राणा – संचालिका
• ​ शकल चन्द – संचालक
• ​ धीरेन्द्र सिंह रावत – संचालक 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button