उत्तरकाशीउत्तराखंडखाद्य सुरक्षा विभागचारधाम यात्रा

​चारधाम यात्रा: एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, यमुनोत्री मार्ग पर छापेमारी कर 6 खाद्य नमूने लिए

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

​uttarkashi: चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध और गुणवत्तायुक्त भोजन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने यात्रा मार्गों पर सघन निरीक्षण और सैंपलिंग अभियान तेज कर दिया है।

​खाद्य सुरक्षा अधिकारी बलवंत सिंह चौहान के नेतृत्व में विभाग की टीम ने यमुनोत्री यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ावों पर छापेमारी की। इस दौरान ब्रह्मखाल, बड़कोट, गंगनानी, खरादी, जानकीचट्टी में खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गई।

​सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा, अश्वनी सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान संदिग्ध गुणवत्ता पाए जाने पर विभिन्न दुकानों से आटा दाल, खाद्य तेल पनीर, दलिया व अन्य खाद्य सामग्री, कुल 6 नमूने लिए गए हैं।

​इन सभी नमूनों को जांच के लिए अधिकृत प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित व्यापारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

​निरीक्षण के दौरान टीम ने स्वच्छता मानकों, भंडारण की स्थिति और निर्माण प्रक्रिया की बारीकी से जांच की। व्यापारियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के नियमों का अनिवार्य पालन करें। स्वच्छता और गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रतिष्ठान के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जिला प्रशासन चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ रोकने के लिए संबंधित विभागों को नियमित निगरानी और निरंतर निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button