उत्तरकाशीउत्तराखंडन्यायराष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण

पुरोला: राष्ट्रीय लोक अदालत में 18 मामलों का हुआ निस्तारण, विधिक जागरूकता पर दिया जोर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

​पुरोलाuttarkashi: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय परिसर पुरोला में ‘राष्ट्रीय लोक अदालत’ का आयोजन किया गया। इस दौरान पुरोला और बड़कोट क्षेत्र के कुल 18 लंबित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया।

​मामलों का विवरण

​लोक अदालत में विभिन्न श्रेणियों के वादों की सुनवाई की गई, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित मामलों का निपटारा हुआ:

• ​घरेलू हिंसा: 05 मामले

• ​चेक बाउंस (138 NI Act): 09 मामले

• ​सिविल वाद: 03 मामले

• ​MV Act: 02 मामले (पुरोला और बड़कोट से 01-01 मामला)

​कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल जज (जू.डि.) पुरोला विवेक शर्मा द्वारा की गई।

​लोक अदालत के सफल आयोजन के बाद सिविल जज ने पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLV) के साथ एक बैठक भी की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों और विधिक सेवा केंद्रों में जागरूकता शिविर लगाए जाएं, ताकि आम जनमानस को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके। इस अवसर पर अधिवक्ता अरविंद भंडारी, प्रेम सिंह राणा, PLV नवीन चन्द्र गैरोला, यशोमती रतूड़ी, काजल, पूजा और किरन लता सहित न्यायालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button