
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
uttarkashi: हिमालय की गोद में स्थित विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आगाज रविवार को बेहद उत्साहजनक रहा। कपाट खुलने के पहले ही दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्ति और जयकारों के बीच कुल 9,800 तीर्थयात्रियों ने मां यमुना तथा गंगा के दर्शन किए।
प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन गंगोत्री की तुलना में यमुनोत्री धाम में यात्रियों की संख्या काफी अधिक रही। यमुनोत्री धाम में 8,200 तथा गंगोत्री धाम में 1,600 कुल 9,800 यात्रियों ने दर्शन किए।
तीर्थयात्रियों के अलावा, स्थानीय निवासियों और पारंपरिक देव डोलियों की उपस्थिति ने वातावरण को और भी आध्यात्मिक बना दिया।



