उत्तरकाशीउत्तराखंडक्रिकेटर्सखेल प्रतियोगिता

सीडीओ इलेवन ने 8 रन से जीता मैत्री क्रिकेट मैच

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

Uttarkashi: गुरुवार को मनेरा मैदान में अधिकारियों के बीच आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच में सीडीओ इलेवन और पीडी इलेवन के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला। सीडीओ इलेवन के कप्तान जय भारत सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में सीडीओ इलेवन ने 122 रन बनाकर चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। टीम की ओर से सर्वाधिक रन 41 रन प्रवेंद्र ने बनाए, जबकि पीडी इलेवन की ओर से जगु, कपिल ने एक -एक महत्वपूर्ण विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीडी इलेवन की टीम निर्धारित 15 ओवर में 114 रन ही बना सकी और मैच सीडीओ इलेवन के नाम रहा। सीडीओ इलेवन की ओर से प्रवेंद्र ने 41 रनों की पारी खेली और सतीश ने तीन विकेट अपनी टीम के लिए लिए। वहीं पीडी इलेवन की ओर से पंकज नेगी ने 52 रन की पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीता नहीं सके। इस तरह यह मैच सीडीओ इलेवन ने 8 रन से जीता।

 

मैच के समापन पर सीडीओ जय भारत सिंह ने बेहतर कैच के लिए जग्गू को पारितोष देकर सम्मानित किया।वहीं अच्छी अंपायर के लिए विजय बड़ोनी को भी पारितोष देकर सम्मानित किया गया। सीडीओ ने कहा ऐसे मैत्री मैच न केवल तनाव कम करने में सहायक होते हैं, बल्कि अधिकारियों के बीच आपसी तालमेल और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं। साथ ही खेल हमें शारीरिक रूप से सक्रिय और स्वस्थ बनाए रखने का एक अच्छा माध्यम भी है।

इस दौरान पीडी अजय सिंह,मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा,सीएचओ डॉ रजनीश सिंह,डीडीओ रमेशचंद्र आर्य,परियोजना प्रबंधक रीप कपील उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button