उत्तरकाशीउत्तराखंडफसल बीमाबागवानीसामाजिक

सेब फसल बीमा का भुगतान न होने पर सांकरी क्षेत्र के बागवानों में भारी रोष : डीएम को दिया ज्ञापन 

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

मोरीUTTARKASHI: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सांकरी उप तहसील के बागवानों को बीमा कम्पनी द्वारा उचित बीमा राशि प्रदान न करने पर रोष व्यक्त करते हुए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।

 

सांकरी क्षेत्र में फसल बीमा का लाभ न मिलने के कारण काश्तकारों में भारी रोष व्याप्त है, काश्तकार प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई हेतु फसल बीमा कराते हैं, लेकिन उन्हें उचित बीमा राशि नहीं मिलती है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने बुधवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन भी दिया। उन्होंने कहा कि बीमा कम्पनी के अधिकारी/कर्मचारी काश्तकारों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने मामले में शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी राजपाल रावत, प्रहलाद पंवार, पांव प्रधान बलबीर राणा, पूर्व प्रधान सूरज रावत, पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह, प्रदीप रावत, गोपीचन्द रावत आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button