अतिवृृष्टिआपदाआपदा प्रबन्धनउत्तराखंडचमोलीबर्फबारीहिमस्खलन

माणा कैंप के पास भारी हिमस्खलन से बीआरओ के 57 मजदूर बर्फ में दबे,16 को बाहर निकाला, कई के दबे होने की आशंका 

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

माणा,चमोली: भारी बर्फबारी के कारण शुक्रवार को माणा कैंप के पास भारी हिमस्खलन से वहां निर्माण कार्य में लगे बीआरओ के 57 मजदूर बर्फ में दब गए। अब तक 16 मजदूरों को निकाल लिया गया है। जबकि कई लोगों के दबे होने की आशंका है। तीन लोगों को आईटीबीपी व सेना की मदद से सेना अस्पताल पहुंचाया गया है। दबे हुए मजदूरों को निकालने का कार्य जारी है। एयर फोर्स से मदद मांगी जा रही है। सेना,आईटीबीपी रेस्क्यू में लगी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली में माणा गांव के निकट BRO द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button