भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन, बदरी-केदार, गंगोत्री,यमुनोत्री सहित कई प्रमुख मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना व हवन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर भी आयोजित होंगी विशेष पूजाएं

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
पुरोला uttarkashi: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष त्रयोदशी सोमवार को बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा बदरीनाथ व केदारनाथ सहित अधीनस्थ मंदिरों ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, तृतीय केदार तुंगनाथ, सिद्धपीठ कालीमठ में विशेष पूजा-अर्चना तथा हवन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के दीर्घायु तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बदरीनाथ में रावल, आचार्य व वेदपाठियों के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम गोत्र से महाभिषेक पूजा तथा केदारनाथ धाम में षोडशोपचार एवं रूद्राभिषेक पूजा संपन्न हुई। बदरीनाथ धाम में उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल पूजा में सम्मिलित हुए।
श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, तृतीय केदार तुंगनाथ, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी सहित सिद्धपीठ कालीमठ में भी पूजा अर्चना तथा हवन भी संपन्न हुआ।
अजेंद्र ने बताया कि मंगलवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भी बदरी- केदार समेत सभी मंदिरों में विशेष पूजा आयोजित कर उनके सुदीर्घ जीवन और देश की कुशलता की कामना की जाएगी।
सीएम धामी के जन्मदिन पर भाजपाईयों ने गंगोत्री-यमुनोत्री सहित जनपद के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना कर चिकित्सालयों में फल वितरण एवं मिष्ठान वितरण भी किया।।
उत्तरकाशी में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस पर भाजपाइयों ने उनके दीर्घायु के लिए विशेष पूजा अर्चना की।
सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर सहित बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर उत्तरकाशी में जलाभिषेक कर मुख्यमंत्री की दीर्घायु के लिए भाजपायों ने विशेष पूजा अर्चना की।पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित भी किए।
गंगोत्री – यमुनोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों द्वारा भाजपा जिलध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राणा की ओर से लगाई गई मुख्यमंत्री के नाम गोत्र से विषेश पूजा अर्चना की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा ने बताया कि बाबा काशी-विश्वनाथ मंदिर उत्तरकाशी में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ महाभिषेक पूजा तथा रूद्राभिषेक पूजा संपन्न की गई।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष मुरारी लाल भट्ट, लोकेंद्र बिष्ट, सुधा गुप्ता, जिला महामंत्री नागेन्द्र चौहान, सविता भट्ट, सूरत गुसाईं, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित सेमवाल, राजेन्द्र सिंह गंगाडी, बालशेखर, चंडी प्रसाद भट्ट, मनवीर सिंह राणा, अनीता राणा, महावीर नेगी ,सोबन सिंह राणा, यशपाल बिष्ट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
पुरोला के नागराज मंदिर में भी भाजपाईयों ने विशेष पूजा-अर्चना की।