
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मोरी Uttarkashi: क्षेत्र में पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को अफीम की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। नवनियुक्त थानाध्यक्ष रणवीर चौहान के नेतृत्व में मोरी पुलिस व एसओजी यमुना वैली की टीम द्वारा एक सटीक सूचना पर जाल बिछाते हुए देई पुल नैटवाड रोड़ से नेपाली मूल के प्रेम नाम के एक व्यक्ति को वाहन संख्या UK07BG 6955 (ALTO 800) से अफीम की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है, उक्त व्यक्ति के कब्जे से 1 किलो 14 ग्राम अवैध अफीम बरमाद की गई है।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर तस्कर के विरुद्ध थाना मोरी में NDPS Act की धारा 8/17/60 में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह अफीम को आराकोट क्षेत्र से इकट्ठा करके अच्छे मुनाफे के लिए नैटवाड, जखोल मे बेचने की फिराक में था।
गिरफ्तार अभियुक्त- प्रेम पुत्र ढोलक बहादुर निवासी होगाड़ा थाना थौलीचौर जिला बाजोग नेपाल, हाल निवासी ग्राम मौन्डा मोरी उत्तरकाशी उम्र- 38 वर्ष।
बरामद माल- किलो 14 ग्राम अफीम (कीमत करीब 1 लाख रु0)
पुलिस टीम-
1- रणवीर सिहं चौहान- थानाध्यक्ष मोरी
2- कानि0 गणेश राणा
3- कानि0 अनिल तोमर
4- एसओजी टीम- यमुना वैली