
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
UTTARKASHI: प्रभारी निरीक्षक मनेरी मनोज असवाल एवं प्रभारी SOG प्रमोद उनियाल के नेतृत्व में मनेरी पुलिस व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुए मनेरी मल्ला से आगे UPCL पावर हाउस के नीचे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के पास 3 युवको जितेन्द्र, मनवीर व देवेन्द्र को क्रमशः 446 ग्राम, 434 ग्राम व 150 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। युवकों के कब्जे से कुल 1 किलो 30 ग्राम चरस बरामद हुई है।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त तस्करों के विरुद्ध कोतवाली मनेरी पर NDPS Act 8/20 के तहत मुकदमा पंजीकत किया गया है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि उत्तरकाशी के सदूरवर्ती क्षेत्रों में अवैध नशे, अफीम, चरस आदि की लगातार तस्करी की जानकारी पर संदिग्ध क्षेत्रों मे पुलिस को एक्टिव किया गया है। गत रात्रि में मनेरी क्षेत्र में पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा चरस की बरामदगी की गई है। तस्करी मे लिप्त 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया है, उक्त तीनों युवक स्थानीय हैं। यह चरस को खुद तैयार करके उसे अच्छे मुनाफे में बेचने की फिराक में थे। चरस की रिकवरी करने वाली टीम की सरहाना करते हुुए उन्होंने टीम को 2500 रु0/ के पारितोषिक से सम्मानित किया।
वर्ष 2024 में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के 12 मामलों में 15 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 9.8 किग्रा चरस, 22.65 ग्राम स्मैक तथा 1.5 किग्रा अफीम की बरामदगी की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
1-मनवीर सिंह राणा पुत्र मदन सिंह राणा निवासी पिलंग, भटवाडी उत्तरकाशी, उम्र 27 वर्ष
2- देवेन्द्र सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी उपरोक्त, उम्र 32 वर्ष
3- जितेन्द्र सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी उपरोक्त, उम्र 28 वर्ष।
बरामद माल- 1 किलो 30 ग्राम चरस (कीमत करीब 2 लाख रु0/)
पुलिस टीम–
1. उ0नि0 उमेश नेगी
2. अ0उ0नि0 सुरेन्द्र
3. हे0का0 सुरेन्द्र रावत
4. हे0का0 सतीश भट्ट
5. का0 दिनेश तोमर
6. का0 काशीष भट्ट- एस0ओ0जी0