
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
पुरोला UTTARKASHI, उत्तराखंड शासन ने नगर पंचायत पुरोला को नगर पालिका का दर्जा देने की अधिसूचना जारी कर दी है। मार्च माह में बड़कोट में एक जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरोला नगर पंचायत का अपग्रेड कर नगर पालिका बनाने की घोषणा की थी।
विधायक दुर्गेश्वर लाल की मेहनत रंग लाई है। शासन ने नगर पंचायत पुरोला को अपग्रेड कर नगर पालिका का दर्जा दे दिया है, इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। 4 मार्च को बड़कोट में आयोजित एक जनसभा में विधायक दुर्गेश्वर लाल के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरोला नगर पंचायत का अपग्रेड कर नगर पालिका बनाने की घोषणा की थी। पुरोला को नगर पालिका का दर्जा मिलने पर विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।