उत्तरकाशीउत्तराखंडक्राइमपुलिस

मोरी में 6 किलो 182 ग्राम चरस के साथ 2 अंतर्राजीय गैंग तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपए देकर किया सम्मानित 

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

नशे के सौदागरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मोरी में 6 किलो 182 ग्राम चरस के साथ 2 अंतर्राजीय गैंग के तस्करों को दबोचा, दीपावली के त्यौहार की आड़ में कर रहे थे तस्करी

SP उत्तरकाशी ने पुलिस टीम को 5000 ₹ के पुरुस्कार से किया सम्मानित

पुरोला। थानाध्यक्ष मोरी मोहन कठैत के नेतृत्व में मोरी पुलिस ने त्यूनी, मोताड़ मोटर मार्ग के पास से अंतर्राजीय गैंग के 02 चरस तस्करों देवेन्द्र सिंह व ईश्वर सिंह को अल्टो कार नं0 HP-10B-3268 से 06 किलो 182 ग्राम अवैध चरस का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तों के विरूद्ध थाना मोरी में NDPS Act 8/20/60 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह दीपावली के त्यौहार में पुलिस की व्यस्थता का फायदा उठाकर चरस को मोरी क्षेत्र के गांवो से इकट्ठा कर रोहतक हरियाणा में अच्छे मुनाफे मे बेचने के लिए ले जा रहे थे। अभियुक्त देवेन्द्र पूर्व में भी थाना चिड़गाव, शिमला से एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है। अभियुक्तों के और अधिक आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अन्तर्राजीय गैंग के तस्कर एक सोची समझी योजना बनाकर तस्करी कर रहे थे, तस्करों की अन्य राज्यों में भी संलिप्तता सामने आ रही है, जिसकी छानबीन  की जा रही। पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्होंने टीम को 5000 ₹ का पुरुस्कार देकर सम्मानित किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- देवेन्द्र सिंह पुत्र बलवन्त सिंह नि0 ग्राम पाकसमाजी थाना सांपला जिला रोहतक हरियाणा उम्र 38 वर्ष।

2- ईश्वर सिंह पुत्र राम लाल नि0 ग्राम चमारू थाना जुबब्ल जिला शिमला हि0प्र0 उम्र 47 वर्ष।

बरामदगी- 06 किलो 182 ग्राम अवैध चरस (कीमत करीब 12 लाख रु0/)।

पुलिस टीम–

1. उ0नि0 मोहन कठैत, थानाध्यक्ष

2. का0 अरविन्द सिंह

3. का0 अनिल तोमर

4. का0 नितेश बिजल्वाण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button