
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
पुरोला। शासन ने नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। उनके सारे अधिकार सीज कर दिए गए हैं।

अपर सचिव शहरी विकास विभाग नितिन सिंह भदौरिया ने इस संबंध में एक आदेश जारी कर कहा है कि डीएम उत्तरकाशी अग्रीम आदेशों तक नगर पंचायत पुरोला के वितीय एवं प्रशासनिक अधिकारो के निर्वहन हेतु एसडीएम या किसी राजपत्रित अधिकारी को वितीय एवं प्रशासनिक अधिकारों के सम्पादन हेतु नियुक्त कर सकेंगे।

नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी के खिलाफ सभासदों की शिकायत पर उन्हे गत माह पद से बर्खास्त कर दिया गया गया था जिसके खिलाफ वे हाईकोर्ट चले गए थे, जहां से उन्हें बहाल कर दिया गया। कोर्ट ने जिस तकनीकी आधार पर उन्हे बहाल किया था, शासन ने उसी प्रक्रिया को पूरा करते हुए, उनके वित्तीय अधिकार सीज कर दिए हैं। साथ ही उन्हे नोटिस जारी कर15 दिन के अंदर आरोपों पर जवाब देने को कहा है। अपर सचिव शहरी विकास नितिन सिंह भदौरिया की ओर से इसके आदेश जारी किए गए है।