
उत्तरकाशी। 21 अक्टूबर की रात्रि को बडेथी पोखू देवता मंदिर के पास मातली की ओर एक स्कूटी संख्या UK10A-1526 के दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई थी। मृतक के पिता जयप्रकाश ने कोतवाली उत्तरकाशी में अज्ञात वाहन चालक द्वारा स्कूटी को टक्कर मार कर मृत्यु कारित करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई थी, तहरीर के आधार पर कोतवाली उत्तरकाशी में धारा 279/304A/427 IPC मे अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारम्भ की गई।
अर्पण यदुवंशी पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुए सी0ओ0 उत्तरकाशी अनुज कुमार को मामले का खुलासा कर अज्ञात फरार आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सी0ओ0 उत्तरकाशी द्वारा स्वयं मामले की जांच-पड़ताल करते हुए घटनास्थल का मौका-मुआयना कर साक्ष्य एकत्र किए गए तथा आरोपी की तलाश/गिरफ्तारी हेतु कोतवाली पुलिस की अलग-अलग टीमें नियुक्त की गई। पुलिस टीम द्वारा शहर तथा आस-पास के क्षेत्रों में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुये सुरागरसी-पतारसी कर एक ग्रे कलर की बोलेरो वाहन का प्रकरण में संलिप्त होना प्रकाश में आया। जिसकी तलाशी हेतु पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। अभियुक्त की तलाश करते हुये पुलिस टीम द्वारा देहरादून परेड ग्राउंड से संदिग्ध वाहन चालक शेर सिंह को दबिश देते हुए 18 घण्टे के अन्दर 22 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से वाहन को कब्जे मे लेकर सीज किया गया है।
पूछताछ मे अभियुक्त द्वारा बताया गया कि 21 अक्टूबर की रात्रि के समय वह उक्त वाहन से मातली से अपने कमरे सैंज (घटनास्थल के पास) की ओर आ रहा था कि उसके वाहन की स्कूटी से टक्कर हो गई, जिससे वह डर गया तथा वाहन को पोखू देवता मंदिर के पास से खंरवा जाने वाली रोड़ पर ले कर चला गया। बाद मे वह वाहन को कमरे मे लेकर आया तथा सुबह वह वाहन को ठीक करवाने के लिए देहरादून चला गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त शेर सिंह पुत्र गौर चन्द निवासी ग्राम भडकोट तहसील डुण्डा जिला उत्तरकाशी
पुलिस टीम
1- अजय सिंह- प्रभारी निरीक्षक मनेरी
2- व0उ0नि0 अनूप नयाल -कोतवाली उत्तरकाशी
3- उ0नि0 दिलमोहन बिष्ट-कोतवाली उत्तरकाशी
4- उ0नि0 कोमल रावत-वाचक पुलिस अधीक्षक
5- अ0उ0नि0 श्री मनीष कवि
6- हे0कानि0 श्री सतीश गोदियाल
7- हे0कानि0 श्री महिपाल सिंह
8- हे0कानि0-रणजीत सिंह
9- हे0कानि0 गोविंद सिंह
10- कानि0 जयकुमार
11- कानि0 दीपक चौहान



