उत्तरकाशीउत्तराखंडराज्य आंदोलनकारीश्रध्दांजलि

सुकड़ाला गांव के पूर्व प्रधान एवं राज्य आंदोलनकारी दलबीर सिंह रावत के निधन पर शोक

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

पुरोला UTTARKASHI : सुकड़ाला गांव के पूर्व प्रधान एवं राज्य आंदोलनकारी दलबीर सिंह रावत के निधन पर यहां विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, उतराखंड राज्य आंदोलनकारियों एवं पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है। दलबीर रावत का शुक्रवार को निधन हो गया था। वे अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्रों का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।

राज्य आंदोलनकारी दलबीर सिंह रावत उतराखंड क्रांति दल के संस्थापक सदस्य रहे हैं। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। उतराखंड राज्य में कई जन आंदोलनों में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राज्य आंदोलन सहित जनसरोकारों की लड़ाई में भी उनका अहम योगदान रहा। वह आजीवन जनता की समस्याओं पर मुखर होकर सरकारों से लड़ते रहे। वह सुकड़ाला गांव के ग्राम प्रधान भी रहे। पिछले कुछ दिनों से वह बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने अपने घर डैरिका गांव में अंतिम सांस ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button