उत्तरकाशीउत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

हरिमोहन नेगी को बर्खास्त करने के विरोध में नगर में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेश सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

पुरोला। हरिमोहन नेगी को नगर पंचायत अध्यक्ष पद से बर्खास्त करने के विरोध में आज क्षेत्र के लोगों ने नगर में जुलूस–प्रदर्शन किया। ढोल–नगाड़ो के साथ आक्रोशित जनसैलाब ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर शीघ्र उनको पद पर बहाल करने की मांग की है।


नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी के खिलाफ वार्ड सदस्यों द्वारा की गई शिकायत पर शासन ने उन्हे पद से बर्खास्त कर अध्यक्ष पद रिक्त घोषित कर दिया है। इसके विरोध में आज भारी संख्या में लोगों ने नगर में जुलूस–प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते कुमोला तिराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

इस अवसर पर आयोजित जनसभा में वक्ताओं ने कहा कि हरिमोहन नेगी ने नगर का चहुंमुखी विकास किया है उनको बर्खास्त करने से यहां लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि हरिमोहन नेगी ने कोविड के समय भी घर–घर जाकर नगरवासियों को मास्क, सैनिटाइजर का वितरण कर नियमित साफ–सफाई पर विशेष ध्यान दिया है इतना ही नहीं अभी कुछ दिनों पहले छाड़ा खड्ड में आई आपदा के प्रभावितों की उन्होंने हर संभव मदद की।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग हरिमोहन नेगी के द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर एक युवा की विकास की सोच को दबाने का कार्य कर रहे हैं इससे पूर्व गत वर्ष यहां सीएम द्वारा घोषित 15 योजनाओं को भी विलुप्त करने का कार्य कर हरिमोहन को परेशान किया गया। सभा को कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान, ब्लाक अध्यक्ष धीरेन्द्र नेगी, पूर्व ब्लाक प्रमुख लोकेन्द्र रावत, श्याम सिंह राणा, दिनेश खत्री, पृथ्वीराज कपूर, सुलोचना आदि ने सम्बोधित किया। संचालन दिनेश चौहान” दिन्नू “ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button