उत्तरकाशीउत्तराखंडनवाचारपुरूस्कारशिक्षासम्मानहरिद्वार

अखिल भारतीय शिक्षक सम्मान समारोह’ में शिक्षक डाॅ0 पृथ्वी सिंह रावत को मिला ‘टीचर्स आइकन अवार्ड’

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

हरिद्वार: उतरकाशी जनपद के पुरोला ब्लॉक के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय उदकोटी के नाम एक और उपलब्धि हासिल हुई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डाॅ0 पृथ्वी सिंह रावत को मिला एक और पुरस्कार, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु रूड़की में आयोजित एक सम्मान समारोह में डाॅ0 रावत को सम्मानित किया गया।

शेफील्ड स्कूल रुड़की में रविवार  को आयोजित ‘पंचम अखिल भारतीय शैक्षिक विमर्श एवं शिक्षक सम्मान समारोह’ में पुरोला उदकोटी के शिक्षक डाॅ0 पृथ्वी सिंह रावत को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में देशभर के लगभग 175 शिक्षकों को ‘टीचर्स आइकन’, ‘शिक्षा श्री’ और ‘आइडियल टीचर्स अवार्ड’ जैसी श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद और श्रावस्ती के जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला और समाज की चेतना के शिल्पकार होते हैं। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समय की आवश्यकता बताते हुए शिक्षकों के सतत सम्मान पर बल दिया। समारोह की अध्यक्षता शेफील्ड स्कूल के सीईओ राहुल विश्नोई ने की और संचालन संजय वत्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button