उत्तरकाशीउत्तराखंडक्राइमपुलिस

फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को मोरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

मोरी,Uttarkashi; बलात्कार के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को मोरी पुलिस ने त्यूणी से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ जून माह में एक महिला द्वारा घर में घुसकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई थी।

थानाध्यक्ष मोरी अशोक कुमार के नेतृत्व में मोरी पुलिस द्वारा बलात्कार के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त सुरेन्द्र सिंह को त्यूणी, देहरादून से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त सुरेन्द्र के विरुद्ध माह जून 2024 में एक महिला द्वारा घर में घुसकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई थी, तहरीर के आधार पर मोरी पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा कई बार सम्भावित क्षेत्रों में दबिश दी गई किन्तु अभियुक्त बार-बार जगह बदल कर गिरफ्तारी से बच रहा था। आज मोरी पुलिस टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुए अभियुक्त को त्यूणी से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त- सुरेन्द्र सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी ग्राम मैन्द्रथ थाना त्यूणी जनपद देहरादून उम्र- 35 वर्ष।

पुलिस टीम-

1- म0उ0नि0 मेघा आलकोटी

2- अ0उ0नि0 भगतराम नौटियाल

3- कानि0 आदित्य

4- कानि0 शूरवीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button