विकासखंड स्तरीय गणित विजार्ड एवं स्पेल जीनियस प्रतियोगिता का आयोजन, आदर्श विद्यालय उदकोटी रहा चैम्पियन

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
पुरोलाuttarkashi : समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्राथमिक स्तर में पांचवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच विकासखंड स्तरीय गणित विजार्ड और स्पेल जीनियस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत स्तर से प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
विकासखंड मुख्यालय पुरोला में समग्र शिक्षा अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी पूजा नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि मैथ्स विजार्ड और स्पेल जीनियस प्रतियोगिता बच्चों की गणित और अंग्रेजी विषय में रुचि बढ़ाने के साथ गणितीय एवं अंग्रेजी भाषा में दक्ष बनाने में सहायक होती हैं। प्रतियोगिता में विजयी रहे छात्र, छात्राओं को पुरूस्कृत भी किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी बीआरसी सुरेंद्र चौहान, सीआरसी त्रेपन सिंह रावत, सुरेश शाह, रोशन लाल शाह, प्रधानाध्यापक पृथ्वी सिंह रावत, चमन लाल, महेश नेगी, एपीएफ से मोहित, रविन्द्र एवं भानु मौजूद रहे।
प्रतियोगिता परिणाम
गणित विजार्ड
प्रथम- दीपक रा0प्रा0वि0 उदकोटी
द्वितीय- मुस्कान डैरिका
तृतीय- प्रिंस मटियाली गैंड
स्पेल जीनियस
प्रथम- अनन्त उदकोटी
द्वितीय- सांची ढकाड़ा
तृतीय- ऋतिक कुरड़ा