उत्तरकाशीउत्तराखंडचुनावव्यापार मंडलसंगठन

व्यापार मंडल गुंदियाट गांव के चुनाव निर्विरोध संपन्न : प्रताप कंडियाल बने पुनः अध्यक्ष

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

पुरोलाuttarkashi: प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल गुंदियाट गांव के चुनाव में प्रताप कंडियाल अध्यक्ष एवं हरीश नौटियाल महामंत्री चुने गए।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र असवाल की अध्यक्षता में गुंदियाट गांव में आयोजित बैठक में त्रिस्तरीय चुनाव हेतु सदस्यता अभियान सम्पन होने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में प्रताप कंडियाल अध्यक्ष, गगन नौटियाल, पूनम देवी उपाध्यक्ष, हरीश नौटियाल महामंत्री, हरीश अग्रवाल कोषाध्यक्ष, नीरज बिजल्वाण प्रचार मंत्री चुने गए।

नव गठित कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र असवाल ने संगठन की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि व्यापार मंडल का समाज में आर्थिक, सामाजिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर संगठन के जिला उपाध्यक्ष जगमोहन नौडियाल, कोषाध्यक्ष अरविन्द खंडूड़ी, संगठन मंत्री भूपाल गुंसाई आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button