आंगनबाड़ीउत्तरकाशीउत्तराखंडबाल विकासमांग

​मोरी: 22वें दिन भी जारी रहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना, मानदेय वृद्धि समेत 4 सूत्रीय मांगों पर अड़ीं कार्यकत्रियां

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

​मोरी (उत्तरकाशी):विकासखंड मोरी में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। गुरुवार को तहसील कार्यालय मोरी में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका संघ का धरना प्रदर्शन 22वें दिन भी जारी रहा। कार्यकत्रियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

​आंगनबाड़ी संघ की प्रमुख मांगें:

• ​मानदेय में वृद्धि: राज्य सरकार द्वारा मानदेय में ₹140 प्रतिदिन की वृद्धि की जाए और केंद्र सरकार को ₹150 प्रतिदिन वृद्धि का प्रस्ताव भेजा जाए।

• ​न्यूनतम वेतन: ₹600 प्रतिदिन के हिसाब से मासिक मानदेय ₹18,000 निर्धारित किया जाए।

• ​सेवानिवृत्ति लाभ: बिना किसी अर्हता पूर्ति के सेवानिवृत्त होने पर ₹10 लाख की एकमुश्त राशि दी जाए। विभाग द्वारा की जा रही ₹300 की कटौती का प्रस्ताव पारित हो, अन्यथा यह कटौती तुरंत बंद की जाए।

• ​बायोमेट्रिक का विरोध: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बायोमेट्रिक मशीन की हाजिरी व्यवस्था से न जोड़ा जाए।

​इस अवसर पर संघ की अध्यक्ष मेनका चौहान, कोषाध्यक्ष शुभा चौहान, सचिव बीना चौहान और उपाध्यक्ष सुमित्रा, महामन्त्री मीना और सदस्य रेखा सहित मीरा, आशा, सम्भी, शकुंतला, बिरमा, सुषमा, स्वतंत्रता और रंजना मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button