उत्तरकाशीउत्तराखंडराजनीति

कांग्रेस छोड़ रहे लोगों की सामाजिक जड़े बहुत कमजोर, इससे पार्टी पर कोई भी फर्क पड़ने वाला नहीं: मंत्री प्रसाद नैथानी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

पुरोला, Uttarkashi: कांग्रेस पार्टी के टिहरी लोकसभा समन्वयक पूर्व मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आने वाला चुनाव सिर्फ लोकसभा का नहीं बल्कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि भाजपा ठेका देने का लालच देकर लोगों को पार्टी में शामिल कर रही हैं, इससे कांग्रेस को कोई भी फर्क पड़ने वाला नहीं है। जो लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं उनकी सामाजिक जड़े बहुत कमजोर है।

पुरोला पहुंचे टिहरी लोकसभा समन्वयक पूर्व मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी का यहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यहां पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में पूर्व मंत्री ने कहा कि देश में महंगाई चरम सीमा पर है। पेट्रोल, डीजल, खाद्य पदार्थ, सिलेंडर के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। भाजपा राज में राज्य ही नहीं देश में भी नशे का कारोबार खूब फल फूल रहा है। देश का अधिकांश युवा नौकरी की जगह नशे की चपेट में हैं। उन्होंने कहा कि ईडी को भाजपा ने कठपुतली बना के रख दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।

इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र नेगी, नगर अध्यक्ष कविंद्र असवाल, रोजी सिंह सौंदाण, मोहन भंडारी, विजेंद्र नौटियाल, अनिल रांगड, चंद्रमोहन सिंह, जयप्रकाश इंदवाण, मोहन लाल बुराटा, जयेंद्र रावत, रेखा नौटियाल, अमिता काला, नारायणी चौहान, सुलोचना देवी, हाकम सिंह रावत, राम प्रसाद सेमवाल, प्रताप रावत आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button