उत्तरकाशीउत्तराखंडक्राइमपुलिससामाजिक

अवैध नशे के खिलाफ पुरोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 82 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

पुरोला। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी जनपद में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए नशामुक्त उत्तरकाशी का संकल्प लेकर वह नशे के सौदागरों को लगातार सलाखों के पीछे पहुंचा रहे हैं। युवा पीढ़ी को नशे के जंजाल में धकेलकर उनके भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशे के सौदागरों पर उनके द्वारा कड़ी कार्रवाईयां की जा रही हैं।

उनके द्वारा अधीनस्थ पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को नशा तस्करों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उन्हें चिन्हित कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दे रखें हैं। अवैध नशे के सौदागरों की धरपकड़ हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बडकोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार के नेतृत्व में पुरोला पुलिस द्वारा जाल बुनते हुए गत रात्रि में बर्नीगाड, जरडा खड्ड के पास से अरविन्द सिंह पुत्र जयवीर सिंह निवासी फुवाण गांव बड़कोट 40वर्ष को 1 किलो 82 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है।

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-1- थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार2- उ0नि0 देवेन्द्र सिंह पंवार 3- हे0कानि0 अव्बल सिंह 4- हे0कानि0 गजेन्द्र सिंह5- हे0कानि0 प्रवीन परमार

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना पुरोला पर NDPS Act 8/17 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुछताछ में अभियुक्त अरविन्द द्वारा बताया गया कि अफीम को वह आसपास के गांव से खरीद कर लाया है, जिसको वह मोरी क्षेत्र मे अच्छे दामों पर बेचना चाह रहा था। मामले मे अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है, अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button