उत्तरकाशीउत्तराखंडपुलिसमनोरंजनसामाजिक

पुलिस जवान धर्मेन्द्र परमार को मिलेगा ‘देवभूमि लोक सम्मान-2023’

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

पुरोला। उत्तरकाशी पुलिस के जवान धर्मेन्द्र परमार को देवभूमि लोक सम्मान-2023′ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 27 सितंबर को नई दिल्ली में हिमाद्री संस्था द्वारा प्रदान किया जाएगा। एस0पी0 उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी, सी0ओ0 उत्तरकाशी अनुज कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा हे0कानि0 धर्मेन्द्र परमार को शुभकामनाएं दी है। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए उत्साहवर्धन हेतु एस0पी0 द्वारा भी उन्हें 2100 रु0 का नकद पारितोषिक दिया गया था।

हे0कानि0 धर्मेन्द्र परमार वर्ष 2001 से पुलिस विभाग में सेवाएं देते आ रहे हैं, जौनसार बावर क्षेत्र के निवासी धर्मेन्द्र मशहूर लोक गायक हैं, बचपन से ही वह लोक संस्कृति एवं संगीत प्रेमी रहे हैं, अभी तक वह 200 से अधिक लोक गीतों की प्रस्तुति दे चुके हैं एवं पहाड़ की संस्कृति व संगीत को बचाने में वह निरंतर प्रयासरत हैं।

धर्मेन्द्र का चयन दिल्ली की प्रतिष्ठित संस्था हिमाद्री की संस्थापक गीता चन्द्रा द्वारा देवभूमि लोक सम्मान -2023 पुरस्कार के लिए किया गया। लोक कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में धर्मेन्द्र परमार को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button