उत्तरकाशीउत्तराखंडनगर निकायनगर पालिका परिषदशहरी विकास विभाग
पुरोला में नगर पालिका परिषद के नामित सदस्यों की घोषणा, शासन ने जारी की अधिसूचना

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
पुरोला,uttarkashi: उत्तराखंड शासन के शहरी विकास अनुभाग द्वारा उत्तरकाशी जिले की महत्वपूर्ण नगर पालिका परिषद, पुरोला के लिए नामित सदस्यों की घोषणा कर दी गई है। शासन द्वारा 13 जुलाई 2026 को जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, क्षेत्र के तीन प्रमुख व्यक्तियों को नगर पालिका परिषद पुरोला में सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

शासकीय अधिसूचना के तहत पुरोला नगर पालिका परिषद में ओमप्रकाश नौडियाल, देवेन्द्र चमियाल और बृजमोहन चौहान को सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

उत्तराखंड शासन के उप सचिव प्रदीप कुमार शुक्ला ने इसकी अधिसूचना जारी की है।

पुरोला नगर पालिका परिषद में इन तीनों लोगों को सदस्य मनोनयन से क्षेत्र के विकास कार्यों और स्थानीय जन-समस्याओं के निस्तारण में तेजी आने की उम्मीद करते है।



