उत्तरकाशीउत्तराखंडराजनीति

बुलंद हुई रवांई को पृथक जनपद बनाने की मांग: पुरोला में रैली का आयोजन कर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

पुरोला UTTARKASHI : रवांई को पृथक जनपद बनाने की वर्षों पुरानी मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को यहां खेल मैदान में एक बैठक कर नगर में विशाल रैली का आयोजन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।

रवांई को पृथक जनपद बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। विकट भौगोलिक परिस्थिति वाले रवांई क्षेत्र के नौगांव, पुरोला एवं मोरी ब्लॉक की जनता वर्षों से अलग जनपद की मांग कर रही है लेकिन किसी भी सरकार ने इस ओर ध्यान नही दिया। रवांई घाटी के लोगों ने अब पृथक  जनपद गठन हेतु आर पार की लड़ाई का मन बना लिया है।

पृथक रवांई जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने सोमवार को यहां खेल मैदान में एक बैठक कर ढोल नगाड़ों के साथ नगर में रैली का आयोजन किया गया। इसके बाद उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा गया है। ज्ञापन में शीघ्र पुरोला को जनपद न बनाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button