Featuredआस्थाउत्तरकाशीउत्तराखंडचारधाम यात्रादेश-विदेशधर्म कर्मपुलिसफ्लेक्ससाइनबोर्ड

चारधाम यात्रा : उत्तरकाशी पुलिस की ‘बहुभाषीय’ पहल, अब अपनी भाषा में जानकारी पा सकेंगे श्रद्धालु

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

​उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा पर आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए उत्तरकाशी पुलिस ने एक अनूठा कदम उठाया है। पुलिस ने यमुनोत्री धाम के मुख्य यात्रा पड़ावों पर बहुभाषीय (Multilingual) फ्लेक्स और साइन बोर्ड स्थापित किए हैं। ये बोर्ड विशेष रूप से दक्षिण और पूर्व भारत से आने वाले यात्रियों की मदद करेंगे।

​इन भाषाओं में उपलब्ध है जानकारी:

• ​दक्षिण भारतीय भाषाएं: तमिल, मलयालम, कन्नड़।

• ​क्षेत्रीय व राष्ट्रीय भाषाएं: हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, बंगाली और उड़िया।

​उत्तरकाशी पुलिस का यह नवाचार तीन मुख्य स्तंभों पर आधारित है: सुरक्षा, सुविधा और सम्मान। इन फ्लेक्स बोर्ड्स के माध्यम से यात्रियों को मार्ग और गंतव्य की सटीक जानकारी मिलेगी। संकट के समय पुलिस से संपर्क करने के नंबर और महत्वपूर्ण सुरक्षा टिप्स और धोखाधड़ी एवं अन्य अपराधों से बचने के लिए अपनी भाषा में जागरूक संदेश पढ़ने को मिलेंगे।

​”हमारा संकल्प तीर्थयात्रियों को एक सुखद और सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करना है। ये बहुभाषीय बोर्ड न केवल श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करेंगे, बल्कि आपातकालीन स्थिति में पुलिस और जनता के बीच की दूरी को भी कम करेंगे।” कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक, उत्तरकाशी

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button