Featuredआस्थाउत्तराखंडकेदारनाथ धामचारधाम यात्रादेश-विदेशधर्म कर्मपर्यटनबर्फबारीरुद्रप्रयाग

भारी बर्फबारी के बीच केदारनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

पत्रिका न्यूज नेटवर्क 

केदारनाथ Rudraprayaag: विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी से केदार घाटी सफेद चांदी जैसी बर्फ की चादर से ढकी हुई है। वर्तमान में धाम का नजारा अत्यन्त दिव्य और विहंगम नजर आ रहा है। इस कठिन मौसम और शून्य से नीचे गिरते तापमान के बावजूद, धाम की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।

​वर्तमान परिस्थितियों में, सुरक्षा एजेंसियां बर्फबारी के बीच भी सुरक्षा घेरे को अभेद्य बनाए हुए हैं। विषम भौगोलिक परिस्थितियों और हाड़ कंपाने वाली ठंड की परवाह किए बिना, जवान निरन्तर गश्त कर रहे हैं ताकि परिसर की मर्यादा और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ, पुलिस बल के जवानों द्वारा आत्मनिर्भरता और अनुशासन का परिचय देते हुए अपने रहने के स्थानों और बैरकों के आसपास जमी भारी बर्फ को स्वयं ही साफ किया जा रहा है, ताकि कार्यप्रणाली में कोई बाधा न आए।

केदारनाथ धाम में तैनात यह संयुक्त सुरक्षा बल न केवल कानून व्यवस्था, बल्कि मौसम के कारण उत्पन्न होने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए भी हर समय तैयार है। जवानों का उच्च मनोबल ‘मित्रता, सेवा और सुरक्षा’ के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है। भारी बर्फबारी के इस दौर में भी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button